हाईवा की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत:चलती बाइक से सड़क पर गिरीं, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला; भेजा बाहर आया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को चलती बाइक से महिला और उसकी 6 महीने की बच्ची सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवा ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा पति बाल-बाल बच गया। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुआं बोड़सरा का रहने वाला अशोक यादव पत्नी शिवरात्रि यादव और छह माह की बेटी कनिका यादव को ससुराल से लेकर घर लौट रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवा के मां-बेटी को कुचल दिया। पहिए की चपेट में आने से पत्नी शिवरात्रि यादव का भेजा बाहर निकल गया। जबकि पति पत्नी और बच्ची को सीने से लपेट कर चीख-चीखकर रोता रहा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार हाईवा जब्त कर लिया है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, शिवरात्रि यादव बेटी कनिका के साथ मायके गई थी। बुधवार को पति अशोक उन्हें लेने गया था। तीनों बाइक पर सवार थे। जब वो जयरामनगर मोड़ के पास पहुंचे तो जर्जर सड़क पर बाइक अनियंत्रतित हो गई। ऐसे में शिवरात्रि और उसकी गोद में बैठी बेटी कनिका सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से हाईवा आ रही थी। पहिए के चपेट में आकर मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी चालक को मौके से गिरफ्तार कर हाईवा को जब्त कर लिया है। जर्जर सड़क ने ली जान, लोगों में दिखी नाराजगी इस हादसे के बाद लोगों में इस बात की नाराजगी रही कि जयरामनगर रोड की हालत काफी खराब है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों ने कई बार खराब सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। बता दें कि इस रोड पर दिन और रात भारी वाहनों की आवाजाही चलती है, जिसके चलते सड़क की हालत और बदतर हो गई है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें… अज्ञात वाहन ने 3 युवकों को कुचला…मौत:टक्कर से 20 फीट दूर गिरे बाइक सवार, सिर फूटा; बलौदाबाजार में शादी के लिए लड़की देखने गए थे छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नेशनल हाईवे 130 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। किसी का सिर फट गया है तो किसी के सीने पर गंभीर चोट है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *