बटाला में जनवरी में मृत्यु दर बढ़कर दोगुनी:206 लोगों की मौत, पहली बार आंकड़ा 100 के पार, हार्ट अटैक बना वजह

बटाला में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के जन्म-मृत्यु विभाग ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं। विभाग के अनुसार, इस साल जनवरी महीने में मृत्यु दर पिछले 15 सालों के औसत से दोगुनी हो गई है। विभाग के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि पिछले 15 सालों से हर महीने औसतन 90 से 110 मौतें दर्ज की जाती थीं। हालांकि, इस जनवरी में यह आंकड़ा बढ़कर 206 तक पहुंच गया है। एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस बार दर्ज हुई मौतों में 45 से 70 साल आयु वर्ग के लोग अधिक हैं। पहले यह दर आमतौर पर 60 से 80 साल के आयु वर्ग में अधिक होती थी। बलजीत सिंह के अनुसार, जब लोग मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए विभाग आते हैं, तो मौत के कारणों में अक्सर हार्ट अटैक या डिप्रेशन बताया जाता है।
हार्ट अटैक और डिप्रेशन मौत की वजह बलजीत सिंह यह भी बताया कि हाल के समय में विदेश जाने के प्रयास में असफल रहने के कारण कई लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, जिससे उनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यह एक चिंता का विषय है, जिसके समाधान के लिए लोगों को अपने स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति का ध्यान रखने की आवश्यकता है। सरकार और सामाजिक संस्थाओं को भी इस दिशा में आगे आकर लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने के लिए जागरूक करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *