अग्निवीर आर्मी भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:18 से 22 साल के 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन, वेबसाइट देखें डिटेल

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट एंड कॉमर्स ब्यूरो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी-कम-एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) सुरिंदर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए 18 से 22 वर्ष की आयु के 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन, स्किल डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग ऑफिसर विक्रम जीत ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों को सेना के नियमों के अनुसार शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। भर्ती नियमों में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसके तहत पहले की 21 साल की उम्र सीमा को बढ़ाकर 22 साल कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार एक साथ दो अलग-अलग पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, किसी भी कार्य दिवस पर डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट एंड कॉमर्स ब्यूरो, तरनतारन में व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा सकता है। कार्यालय का हेल्पलाइन नंबर 7717397013 भी उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *