सांसद अमृतपाल के पिता फतेहगढ़ साहिब पहुंचे:बोले- पंजाब सरका को डर है कि बेटे की रिहाई से राजनीतिक परिस्थितियां बदल जाएंगी

अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने फतेहगढ़ साहिब जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जो 25 और 26 फरवरी को निकलने वाली ‘खालसा वहीर’ यात्रा से संबंधित था। इस कार्यक्रम में सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह खालसा और फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने भाग लिया। पिता तरसेम सिंह खालसा ने मीडिया से कहा कि ‘खालसा वहीर’ को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अमृतपाल सिंह की रिहाई के मुद्दे पर कहा कि पंजाब सरकार को डर है कि अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की रिहाई से राज्य की राजनीतिक परिस्थितियां बदल सकती हैं, इसीलिए उन्हें जेल में रखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार को लगता है कि अमृतपाल सिंह की रिहाई से माहौल खराब हो सकता है, तो वर्तमान में हो रही हत्या और लूटपाट की घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने दावा किया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। 2027 के विधानसभा चुनावों पर बात करते हुए तरसेम सिंह खालसा ने कहा कि उनकी पार्टी इन चुनावों की तैयारी कर रही है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इस विकल्प पर विचार किया जा सकता है। ‘खालसा वहीर’ 25 फरवरी को श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर 26 फरवरी को श्री दमदमा साहिब में समाप्त होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *