कांकेर| बीएसएनल कार्यालय के पास गार्डन बच्चों के लिए पांच वर्ष पहले बनाया गया था। देखरेख के अभाव में पूरी तरह से उजाड़ हो गया है। गार्डन में चौकीदार नहीं होने से शाम ढ़लते ही असामाजिक तत्व आ जाते हैं। गार्डन में तोड़फोड़ व चोरी भी करते हैं। गार्डन में लगे जिम उपकरण को नुकसान पहुंचाया गया है। गार्डन में पानी नहीं मिलने से सारे पौधे नष्ट हो गए हैं। प्रशासन को गार्डन के मेंटेनेंस पर ध्यान देना चाहिए। मेंटेनेंस नही होने से गार्डन शोपीस साबित हो रहा है।


