फाजिल्का में 15 लाख की साइबर ठगी:मुनाफे का दिया झांसा, कई खातों में पैसे करवाए ट्रांसफर, दो पर केस दर्ज

फाजिल्का जिले में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है । जिसमें साइबर क्राइम पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । बताया जा रहा है कि व्यक्ति को गुमराह कर विभिन्न खातों के जरिए 15 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है । वहीं शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है ।
कई खातों में डलवाए पैसे बता दे कि आनंद नगरी अबोहर के रहने वाले हरीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि ट्रेडिंग के नाम पर अखिला आकी और बलबीर नामक शख्स द्वारा आपस में मिलकर उसे गुमराह किया गया । और उसे ट्रेडिंग का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में पैसे डलवाकर उसके साथ करीब 15 लाख रुपये की आनलाइन ठगी की है । मामले की जांच में जुटी पुलिस जिसपर जांच के दौरान डी ए राय हासिल करने के बाद अप्रूवल मिलने पर उक्त मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया गया है । इस मामले ने पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आखिल आकी और बलबीर नामक दो लोगों के खिलाफ मुकदमा नंबर पांच अधीन धारा 318 (4), 61 (2) BNS 66 (c), 66 (d) IT ACT के तहत मुकद्दमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है और मामले में तफ्तीश जारी है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *