जालंधर के प्रतापुरा की दाना मंडी में शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत की मीटिंग में पहुंचे अकाल तख्त के पूर्व कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अकाली दल पर कई आरोप मढ़े। हरप्रीत सिंह ने कहा कि लोग शराब के लालच में सुखबीर बादल को सुनने के लिए पहुंचते हैं।
हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल के हाथों में जबसे संस्थाएं आई हैं वो कमजोर होती चली गई हैं। सुखबीर बादल पंजाब सहित उत्तर भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। एक बिजनेसमैन न तो कभी अपने सूबे का और न ही अपनी कौम का भला कर सकता है।
गुरुद्वारों की जमीन को बेचा जा रहा है। इसका खुलासा बीते दिन SGPC के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने भी किया है। गुरुद्वारों की जमीन को बेचकर अकाली दल के लिए 2027 के चुनाव के लिए पैसा एकत्रित किया जा रहा है।
मीटिंग में गुरप्रताप सिंह वडाला और जत्थेबंदियों के नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह कहा कि हमारी संस्थाओं की तबाही का सबसे ज्यादा दुख उन लोगों से है, जिन्होंने संस्थाओं के अंदर बैठकर नुकसान पहुंचाया। उन्होंने रघुबीर सिंह पर कहा कि देर आए, दुरुस्त आए। अब उनके बयानों ने की लोगों के लिए चिंता पैदा कर दी है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सुखबीर बादल कमेटी बनकर रह गई है जमीन बेची जा रही है। गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन गमाडा को बेची गई। गुरुद्वारा साहिब में गमाडा की ओर से 1 साल पहले जमीन के 49.47 करोड़ रुपए आ गए। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने लगाए अकाली दल पर 3 बड़े आरोप


