तरनतारन में सेना भर्ती प्री-रिक्रूटमेंट कोर्स:23 फरवरी से होगा शुरू, फिजिकल और लिखित परीक्षा की कराएंगे तैयारी

तरनतारन जिले में सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए एक प्री-रिक्रूटमेंट कोर्स 23 फरवरी, 2026 से शुरू किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर ऑफिसर, तरनतारन के ग्रुप कैप्टन दविंदर सिंह ढिल्लों (रिटायर्ड) ने यह जानकारी दी। इस कोर्स का उद्देश्य आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, B.S.F, I.T.B.P., C.R.P.F और C.I.S.F जैसी विभिन्न सेवाओं में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तैयार करना है। यह कोर्स फिजिकल फिटनेस और लिखित परीक्षा की तैयारी पर केंद्रित होगा। ग्रुप कैप्टन ढिल्लों ने बताया कि यह कोर्स पूर्व सैनिकों, सैन्य विधवाओं, बहादुर महिलाओं, सेवारत सैनिकों और आम नागरिकों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले बैच के सभी प्रशिक्षुओं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क इच्छुक युवा अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ तुरंत डिस्ट्रिक्ट डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर ऑफिस में रिपोर्ट कर सकते हैं। यह कोर्स तरनतारन में अमृतसर रोड स्थित डिस्ट्रिक्ट डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर ऑफिस (पुलिस लाइन्स और विकास भवन के पास) में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर 01852-292565, 77995-67940, 70091-03383 और 62802-84812 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *