शाजापुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर लगने वाले सोलर पैनल से उत्पन्न होने वाली बिजली के संबंध में गुलाना ग्राम पंचायत में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य पालन यंत्री रत्नेश अयाची ने ग्रामवासियों को प्रधामनंत्री सूर्य घर योजना के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने से उपभोक्ता अपने घरेलू बिलों को कम करने के साथ ही मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं। वहीं कार्यशाला को संबोधित करते हुए लुमिना सोलर टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत बताया कि उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर स्वयं की बिजली उत्पादन करने के साथ ही।1 किलो वॉट पर 30, 000 हजार, 2 किलो वॉट पर 60, 000, 3 किलो वॉट से लेकर 10 किलो तक 78, 000 हजार रुपए की सब्सिडी अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं। उक्त योजना के तहत उपभोक्ता को राष्ट्रीयकृत बैंक से नियम अनुसार ऋण सुविधा मिलती है। यदि कोई उपभोक्ता अपने घर की छत पर 1 किलो वॉट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाता है तो 90 से 120 यूनिट, 2 किलो वॉट सोलर सिस्टम लगवाने पर 210 से 250 यूनिट और 3 किलो वॉट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाने पर 360 से 400 यूनिट बिजली का औसत उत्पादन होता है। कार्यशाला में गुलाना जेई भीमशरण गौतम, जेई आदित्य पटेल सहित ग्रामवासी मौजूद थे।


