खरगोन में अंडर 29 सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच जिला क्रिकेट एसोसिएशन आलीराजपुर और जिला क्रिकेट एसोसिएशन बुरहानपुर के बीच खेला गया। व्यवस्थापक गोविंद जोशी ने बताया कि टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय बुरहानपुर ने लिया और 35 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं लंच के पहले आलीराजपुर की टीम बैटिंग करने उतरी ओपनर बल्लेबाज चेतन चौधरी और कादिर मुगल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में लंच के पहले 103 रन की शानदार पार्टनरशिप की। इसके बाद करण बघेल वनडाउन बैटिंग करने उतरे और धैर्य पूर्वक बैटिंग करते हुए 61 रनों की नाबाद पारी खेली और आलीराजपुर ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। बुधवार को सेमीफाइनल मैच बड़वानी और आलीराजपुर के बीच खेला जाएगा।


