ई-ऑफिस प्रणाली, स्पैरो पोर्टल की अधिकारियों को जानकारी दी

भास्कर न्यूज | बालोद जिले में ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दो पालियों में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में हुआ, जिसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली, ई-एचआरएमएस और स्पैरो पोर्टल से संबंधित बारीकियों की जानकारी दी गई। इसमें प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही निश्चित करना। ई-ऑफिस के अंतर्गत डिस्पैच, पत्राचार, नोटशीट, डिजिटल हस्ताक्षर और फाइल ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग। ई-एचआरएमएस प्रणाली के तहत सेवा पुस्तिका, अवकाश, पदस्थापना आदि का ऑनलाइन प्रबंधन। स्पैरो पोर्टल के माध्यम से वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन की प्रविष्टि और मूल्यांकन प्रक्रिया, अचल संपत्ति विवरण प्रस्तुत करना। कार्यालयीन प्रक्रियाओं को डिजिटल, पारदर्शी, त्वरित और पेपरमुक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से सभी ने ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में डिजिटल और पारदर्शी बदलाव लाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर मधु हर्ष, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, राज्य के एनआईसी टीम के मास्टर ट्रेनर्स, प्रोजेक्ट इंजीनियर मुस्कान जादवानी, प्रोजेक्ट लीडर पूजा सेनपाल और डीआईओ डीएल भारद्वाज उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *