मोगा पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, ग्राहक का इंतजार कर रहा था

मोगा पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी कोकरी बुट्टरा, जिला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एएसआई वरिंदर कुमार अपनी टीम के साथ लाला लाजपत राय कॉलेज, ढुड्डीके के स्टेडियम गेट के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि लवप्रीत सिंह हेरोइन बेचने का काम करता है। मुखबिर ने बताया कि लवप्रीत सिंह गांव मद्दोके से गांव बुट्टर जाने वाली लिंक रोड पर चौक के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएसआई वरिंदर कुमार ने तुरंत रुक्का लिखकर थाना अजीतवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया।
आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद वहीं इसके बाद, नियमित एएसआई वीरपाल कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी लवप्रीत सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर, लवप्रीत सिंह की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफे में 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन को तुरंत कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *