डॉक्टर ने दुकानदार को डंडे से पीटा, VIDEO:जमीन के रुपए को लेकर चल रहे विवाद में हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पिंडवाड़ा कस्बे में जमीन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक डॉक्टर ने हार्डवेयर दुकानदार पर डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना मंगल कलश चौराहे के पास स्थित दुकान पर हुई, जहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार सुथार अपनी हार्डवेयर की दुकान पर बैठा था, तभी एक डॉक्टर हाथ में डंडा लेकर आया और सीधा उनकी गर्दन पर वार कर दिया। हमले में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर डॉक्टर को पकड़ा। घायल सुरेश की हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आबू रोड के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनका इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह हमला जमीन के रुपए के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद के कारण किया गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *