श्योपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार के ड्राइवर ने सामने से आ रही बाइक को देखकर अपना संतुलन खो दिया। ब्रेक की जगह एक्सेलरेटर को दबा दिया, इससे गाड़ी और तेज रफ्तार में भागने लगी और सामने सड़क पर खाली हो रहे ट्रक में जा घुसी। गनीमत थी कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। हादसे में स्कॉर्पियो को काफी नुकसान हुआ है। मामला शहर की गैस एजेंसी रोड का है।


