फाजिल्का जिले के लाल बत्ती चौक में एक सड़क हादसा हुआ है । बताया जा रहा है कि चौक में बत्ती लाल थी । सभी वाहन रुके हुए थे कि जैसे ही बत्ती हरी हुई । वाहन चलने लगे कि स्कूटी सवार कैंटर के नीचे आ गया । जिस वजह से उसका पैर की हड्डी टूट गई । इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया । हालांकि मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी पहुंची है । जिन्होंने कैंटर ड्राइवर को रोक लिया है । श्रीगंगानगर जा रहा था कैंटर जानकारी देते हुए कैंटर ड्राइवर ने बताया कि वह श्री गंगानगर का रहने वाला है । राजस्थान से सीमेंट से भरी गाड़ी लोड कर जलालाबाद आया था । वहीं आज गाड़ी अनलोड करने के बाद वह वापस श्रीगंगानगर जा रहा था । रास्ते में फाजिल्का के लाल बत्ती चौक के नजदीक जैसे ही बत्ती हरी हुई स्कूटी सवार दो लोगों ने अचानक गलत साइड स्कूटी मोड़ दी । हादसे में बुजुर्ग घायल इस दौरान दिखाई न देने के चलते स्कूटी सवार ट्रक के नीचे आ गए । हादसे में एक बाल बाल बच गया। जबकि पीछे बैठे बुजुर्ग नीचे आने के चलते उनकी टांग टूट गई है । जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह का कहना है कि जल्दबाजी के चक्कर में हादसा हुआ है । घायल का अस्पताल में इलाज जारी फिलहाल उनके द्वारा कैंटर ड्राइवर को रोका गया है । जबकि घायल अस्पताल में भर्ती है । मामले में जांच जारी है । रेड लाइट चौक में पुलिस कर्मचारियों की तनाती न होने पर उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस में कर्मचारियों की कमी है । जिस वजह से चौक में पुलिस कर्मचारी ड्यूटी नहीं दे पा रहे ।


