प्रथम सेमेस्टर एग्जाम में तीसरे का प्रश्न पत्र बांटा

भास्कर न्यूज | बालोद बुधवार को जिले के लीड घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज में लापरवाही सामने आई। दरअसल यहां प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को तीसरे सेमेस्टर के प्रश्न पत्र का वितरण किया गया। जिसके बाद इसकी शिकायत स्टूडेंट्स ने प्रभारी प्राचार्य जेके खलको से किया। आवेदन सौंपकर दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग किया गया। स्टूडेंट्स का कहना है कि यहां के प्राचार्य आवेदन को दुर्ग यूनिवर्सिटी में देने की बात कह रहे थे। प्राचार्य जेके खलको का कहना है कि यूनिवर्सिटी से ही प्रश्न पत्र मिला था। उसी हिसाब से वितरण हुआ है। स्टूडेंट्स की शिकायत आवेदन के सम्बंध में यूनिवर्सिटी को जानकारी दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *