पुष्पेंद्र तिवारी चुने गए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री

भास्कर न्यूज | बालोद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख द्वारा की गई। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में रमेश सोनवानी, राकेश द्विवेदी, मनोहर सिन्हा, चेतन साहू, मनीकांत बघेल एवं सालिकराम देशमुख को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर पुष्पेंद्र तिवारी एवं संतोष गंगबेर नियुक्त किए गए हैं। मंत्री पद की जिम्मेदारी नेमलाल यादव, हिम्मत देशमुख, रिखीराम साहू, हितेश साहू और कोमल कुमार दुग्गा को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक साहू तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र यादव और दिनेश साहू नियुक्त हुए हैं। सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र देवांगन तथा सह प्रभारी देव देवांगन और माधुरी यादव बनाए गए हैं। कार्यालय मंत्री बीरेंद्र साहू नियुक्त किए गए: कार्यालय मंत्री बीरेंद्र साहू एवं सह कार्यालय मंत्री संतोष चंद्राकर और तुलेंद्र साहू नियुक्त किए गए हैं। ‘मन की बात’ प्रभारी लक्ष्मीचंद साहू तथा सह प्रभारी रोशन यादव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में चिंताराम साहू, नीलम कोठारी, युवराज साहू, भागवत यादव, नरेन्द्र साहू, गंगाबाई साहू, विजय कुमार परेल, अंगद टेकाम, बंशी रावटे, दुष्यंत ठाकुर, संतराम चंद्राकर, दीनबंधु सिन्हा, भीषम साहू, सोमन ठाकुर, रामप्रसाद साहू, शशिकांत साहू, चंद्रभान साहू, सेतराम कृपाल, कृपाराम पौषार्य, छगनलाल, पंचम देशमुख एवं प्रमोद साहू को शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *