आलीराजपुर के कॉलेज में बन रहे लर्निंग लाइसेंस:आरटीओ के अधिकारियों ने लगाया कैंप

आलीराजपुर के कॉलेजों में कैंप लगाकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्रों के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन जिले में स्थित विद्यालय व कॉलेज में अध्ययन कर रहे छात्र – छात्राओं के लर्निंग लाइसेंस के लिये कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में 20 से अधिक आवेदन प्राप्‍त हुए। साथ ही बताया कि बनाए गए लर्निंग लाइसेंस को 1 माह के बाद परमानेंट लाइसेंस में निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण कर बदला जाएगा। इस कैंप में आरटीओ कार्यालय से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *