कांकेर में SSB जवान की मौत:नक्सल मोर्चे पर तैनात नवीन कुमार की वालीबॉल खेलते समय बिगड़ी तबीयत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ में नक्सल मोर्चे पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान का निधन हो गया। मृतक जवान की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है, जो SSB की 28वीं वाहिनी में पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार, नवीन कुमार अंतागढ़ के गोड़बिनापाल कैंप में तैनात थे। मंगलवार को कैंप परिसर में अपने साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। खेल शुरू होने के लगभग पांच मिनट बाद उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। मौत का कारण हार्ट अटैक साथी जवानों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अंतागढ़ अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। नवीन कुमार मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम और अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जवान का पार्थिव शरीर उनके गृह नगर दिल्ली भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *