अशोकनगर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने के संबंध में बैठक हुई। यह बैठक कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि मोहरी राय कृषि उपज मंडी के पास ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने के लिए जो जमीन चिह्नित की गई है। उसको लेने के लिए 2.37 लाख रुपए राशि की अग्रिम व्यवस्था करने पर विचार विमर्श किया गया। जिस पर उपस्थित सभी ट्रांसपोर्टर और ट्रांसपोर्टर यूनियन के सदस्यों ने सात दिन के अंदर जवाब देने का समय मांगा। साथ ही कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ट्रांसपोर्ट नगर की ड्राई्ंग एवं डिजाइन बनाए जाने के निर्देश दिए है। डिजाइन के बाद ही अनुमान लगा पाएगा कि हर ट्रांसपोर्टर पर कितनी-कितनी राशि का खर्च आएगा। मौजूदा समय में अनुमानित 400 रूपए प्रति स्कवायर फुट का अनुमान लगाया गया है।


