मदन राठौड़ होंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष:आज भरा नामांकन; सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे प्रस्तावक बनीं

मदन राठौड़ का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनना तय हो गया है। आज पार्टी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरे गए। मदन राठौड़ के अलावा किसी भी दूसरे नेता ने फॉर्म नहीं भरा। ऐसे में उनका प्रदेशाध्यक्ष बनना फाइनल है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे होगी। इससे पहले मदन राठौड़ के सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित पांच प्रस्तावक बने। शाम साढ़े 4 बजे तक नामांकन भरे गए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। चुनाव प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी ने कहा- नामांकन फॉर्म भरने का समय पूरा हो गया, आज हमें पांच नामांकन फॉर्म के सेट मिले हैं। जिनमें एक ही नाम मदन राठौड़ का है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा होगी। प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश से 25 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी निर्वाचन होगा। जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया में शामिल होंगे। फोटोज में देखिए-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव… मदन राठौड़ का प्रदेशाध्यक्ष बनना तय
मदन राठौड़ की प्रदेशाध्यक्ष पद पर 26 जुलाई 2024 को नियुक्ति हुई थी। ऐसे में उन्हें इस पद पर करीब 7 महीने का समय ही हुआ है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल भी संगठन की बैठकों में इस बात के संकेत दे चुके हैं कि प्रदेशाध्यक्ष के पद पर मदन राठौड़ ही निर्वाचित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *