कोटा के दो SI सेवा से बर्खास्त:सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास हुए, एसओजी ने किया था गिरफ्तार

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक प्रकरण में कोटा रेंज आईजी में एक्शन लिया है। आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने शेर सिंह (29) निवासी गंगावा खेड़ा, पोस्ट सुराणा, पुलिस थाना सायला, जिला जालौर, हाल उप निरीक्षक (प्रोबे.) कोटा शहर व मनोहर सिंह (26) निवासी नेलिया तलाब, ग्राम सेड़िया, तहसील सांचौर पुलिस थाना करड़ा, जिला जालौर, हाल उप निरीक्षक (प्रोबे.) कोटा शहर को राज्य सेवा से बर्खास्त किया है f फिलहाल दोनों न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने कहा शेर सिंह व मनोहर सिंह ने अपने निजी स्वार्थो की पूर्ति के लिए जानबूझकर विधि विरुद्ध काम किया। राजकीय पुलिस सेवा में अनुचित साधनों का प्रयोग कर आपराधिक मानसिकता से षडयंत्र पूर्वक प्रवेश लिया है। जो कि पुलिस जैसे अनुशासित एवं कानून की पालना करने वाले विभाग के कर्मचारियों के लिए अक्षम्य है। उनका यह कृत्य व अपराध पूर्णतः पुलिस नियमों, आचरण तथा अनुशासन के विरुद्ध है। शेर सिंह को व मनोहर सिंह को राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण और पुरावेदन) नियम,1958 के नियम 19( 2) के तहत तत्काल प्रभाव से राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया है। आरोपियों ने राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक पुलिस संयुक्त भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा में डमी अभ्यर्थी को बैठाकर अच्छे अंक हासिल किए। राजस्थान पुलिस सेवा में उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए थे। इनके खिलाफ एसओजी राजस्थान जयपुर में मामला दर्ज था। मामले की जांच के बाद एसओजी ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *