सांवलिया धाम में फागुन मेला:4 मार्च धूलंडी पर लगेगा, सत्संग-कुश्ती दंगल होगा, निशान यात्रा लेकर पहुंचेंगे श्याम प्रेमी

दौसा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवलिया धाम करनावर में फागुन मास की धूलंडी के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 4 मार्च को लगेगा, जिसमें हर साल की तरह इस बार भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले के दौरान सत्संग, कुश्ती दंगल और प्रसाद वितरण जैसे प्रमुख कार्यक्रम होंगे। सांवलिया धाम करनावर में पुरानी परंपरा के अनुसार प्रसाद के रूप में गुड़ वितरित किया जाता है। इस मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते पंडित जितेंद्र जैमन ने बताया कि मेले के अवसर पर विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु बाबा के दरबार में निशान यात्रा लेकर पहुंचते हैं। मेले के दिन बाबा की विशाल झांकी सजाई जाती है। कुश्ती दंगल में भाग लेने के लिए भी दूर-दराज से पहलवान आते हैं। श्याम बाबा के भक्त लक्ष्यराज ने जानकारी दी कि उनके गांव का यह मंदिर बहुत ही प्राचीन और चमत्कारी है। यहां प्रतिवर्ष विभिन्न आयोजनों का सिलसिला चलता रहता है, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *