इंदौर में राजपूत समाज का परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को:नि:शुल्क सम्मेलन के लिए आमंत्रण-पत्र का विमोचन, परिचय पुस्तिका भी छपेगी

राजपूत समाज युवा चेतना मंडल द्वारा 31वां अखिल भारतीय नि:शुल्क युवक युवती परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को साई पैलेस गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आमंत्रण-पत्र के फोल्डर का विमोचन किया गया। अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह उमठ, मनोहर सिंह चौहान, सुनील सिंह सिकरवार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिचय सम्मेलन नि:शुल्क आयोजित किया जाएगा। इसमें संपूर्ण भारत एवं विदेशों से विवाह लायक बच्चों की प्रविष्टियां शामिल की जा रही हैं। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणु परिहार, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह भाटी, नारायण सिंह देवड़ा ने बताया कि सम्मेलन में आने वाले सभी मेहमानों को नि:शुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर एक रंगीन स्मारिका का का विमोचन भी किया जाएगा। बैठक में संतोष सिंह पवार, समर सिंह राठौड़, कल्याण सिंह सिलोद, सुरेंद्र सिंह पवार, सुनील सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह राठौड़, ओम सिंह तोमर, छतर सिंह दरबार, सरदार सिंह पवार, विजय सिंह पवार, महेंद्र सिंह बेस, तरुण ठाकुर, अनिल सिंह चंदेल, नितिन सिंह पटेल, भूपेंद्र सिंह मकवाना, लाखन सिंह शेखावत, सुनील सिंह परिहार, संगीता चौहान, हर्ष लता सिंह परमार, श्रद्धा सिंह गौर, खुशबू बेस, मीना सिंह, सीमा सिंह बेस, ममता कुशवाहा, सीमा तोमर और बड़ी संख्या में राजपूत बंधु शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *