रेंजर डोली सुमन को राज्यपाल ने किया सम्मानित:कॉलेज पहुंचने पर किया स्वागत, छात्राओं को प्रथम इलाज की व्यावहारिक जानकारी दी

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित रेंजर डोली सुमन का गुरुवार दोपहर गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। रेंजर लीडर डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने बताया कि डोली सुमन के सम्मान में कॉलेज में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रिंसिपल डॉ. चारुलता तिवारी और जिला नोडल अधिकारी (सीपीआर) डॉ. शुभम पाटीदार ने मुख्य अतिथि के रूप में डोली सुमन को माला पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने इस उपलब्धि के लिए डोली सुमन को 2100 रुपए की नकद राशि भी प्रदान की। रोवर लीडर शिवराज सिंह ने जानकारी दी कि 9 से 12 फरवरी तक आयोजित राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय, झालावाड़ की रेंजर डोली सुमन का चयन स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय द्वारा किया गया था। उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने रेंजर डोली सुमन को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। गुरुवार को कॉलेज पहुंचने पर स्काउट विभाग से रोवर लीडर शिवराज सिंह, हर्षित शर्मा, धापू जाट, डॉ. नेहा पालिवाल, खुशबू विजय, मनोज मीणा, विनय यादव, रेंजर मीनाक्षी लोधा, रीतू भील और दिया मीणा सहित कई अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर के प्रथम चरण में जिला सीपीआर नोडल अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार ने छात्राओं को सीपीआर, बीएलएस के साथ-साथ बर्न, ट्रॉमा, चोकिंग, सर्पदंश, बिच्छू-डंक, मधुमक्खी-डंक, एनाफिलैक्सिस, फायर सेफ्टी, फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग, रक्तस्राव, नकशीर आदि आपात स्थितियों में गोल्डन मिनट्स के दौरान दिए जाने वाले प्रथम इलाज की व्यावहारिक हैद्रा-ऑन ट्रेनिंग देकर जागरूक किया। प्रिंसिपल डॉ चारुलता तिवारी ने कहा कि समय पर दिया सीपीआर किसी भी जीवन को नई धड़कन दे सकता है। इस प्रशिक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए छात्राओं से अपील की कि वे सीखी हुई जीवन रक्षक तकनीकों को अपने परिवार और समाज तक अवश्य पहुंचाएं। डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता व प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करते हुए ‘जीवन कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में गुड सेमेरिटन कानून बचाइए, कानून आपके साथ है, एईडी मशीन का महत्व, हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट की पहचान तथा हार्ट अटैक फर्स्ट एड किट की उपयोगिता पर भी विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय को हार्ट सेफ वर्कप्लेस घोषित करते हुए सीपीआर सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए। सीपीआर मित्र स्वयंसेवक अजय चौरसिया, हरिओम पाटीदार एवं नितिन लोहिया ने प्रभावशाली रोल प्ले के माध्यम से सीपीआर प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया, इससे छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ जीवन रक्षक तकनीकों को सीखा। द्वितीय चरण में जिला युवा अधिकारी दिनेश जांगिड़ ने छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर बजट प्रश्नोत्तरी करने की प्रक्रिया समझायी। तृतीय चरण में महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम के तीसरे चरण में सहायक आचार्य मनोज मीणा ने समाजकल्याण विभाग की ओर से बालिकाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंच का संचालन रा.से.यो. प्रभारी हर्षित शर्मा ने किया एवं रा.से.यो. प्रभारी धापू जाट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विनय यादव, राकेश कुमार शर्मा, डॉ. नेहा पालीवाल, गोपाल गलाव, खुशबू विजय, हेमन्त मीणा, गोविन्द वैष्णव, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, अभिषेक राठौर सहित समस्त संकाय सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *