गुरदासपुर बस स्टैंड पर सामान विक्रेताओं से गुंडा टैक्स वसूली:एक के खिलाफ शिकायत, जांच के लिए टीम का गठन, जल्द कार्रवाई का आश्वासन

गुरदासपुर जिले में बस स्टैंड पर बसों में सामान बेचकर गुजारा करने वाले मजदूरों से पर ‘गुंडा टैक्स’ वसूला जा रहा है। इस मामले में ‘मुन्ना’ नामक एक व्यक्ति पर आरोप लगे हैं। नगर सुधार ट्रस्ट गुरदासपुर के अधिकारियों ने कहा है कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मजदूरों ने बताया कि उन्हें बस स्टैंड पर सामान बेचने के लिए ‘मुन्ना भाई’ नामक व्यक्ति को प्रतिदिन 100 रुपये देने पड़ते हैं। बस स्टैंड पर लगभग 19 मजदूर बसों में सामान बेचते हैं, जिनसे रोजाना 100 रुपये वसूले जाते हैं। इन पैसों के लिए कोई रसीद नहीं दी जाती है। मुन्ना भाई नाम के युवक के खिलाफ शिकायत नगर सुधार ट्रस्ट गुरदासपुर के ईओ मनोज कुमार शर्मा ने इस संबंध में बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिल गई है। उन्होंने बस स्टैंड पर जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। शर्मा ने कहा कि उनके संज्ञान में ‘मुन्ना भाई’ नाम का कोई व्यक्ति नहीं है और यदि कोई गुंडा टैक्स वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *