दुल्हन के पिता का बैग चोरी करने वाला गिरफ्तार:गहने और लिफाफे से भरा था, पुलिस कर रही पूछताछ

डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के पिता का बैग चुरा लिया था। बैग में जेवर और भेंट में दिए लिफाफे रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सागवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि 20 फरवरी को ओबरी निवासी संतोष पुत्र मणिलाल गोदावत की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि सागवाड़ा के एमए रिसॉर्ट में उसकी बेटी की शादी की रस्में की जा रही थी। इस दौरान अज्ञात चोर उनका बैग चोरी कर ले गया। बैग में ज्वेलरी ओर बेटी को भेंट में दिए गए लिफाफे भरे हुए थे। चोर उसे चुराकर ले गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी। थानाधिकारी के साथ ही एएसआई हरि सिंह, आसूचना अधिकारी रोहित सिंह, दिलवर सिंह और आशिक मोहम्मद की टीम ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने संदिग्ध पंकज (35) पुत्र भीखालाल हरिजन निवासी जुई तलाई गलियाकोट को डिटेन कर लिया। आरोपी ने ज्वेलरी ओर लिफाफों से भरा बैग चुराने की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से ज्वेलरी और लिफाफों का बैग बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *