नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को दतिया हवाई अड्डे को 3सी और वीएफआर श्रेणी के तहत पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लाइसेंस दिया है। इसके बाद, दतिया हवाई अड्डा मध्यप्रदेश का 8वां सार्वजनिक हवाई अड्डा बन गया है, जो आम नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध होगा। सितंबर 2024 से पहले मध्यप्रदेश में केवल 5 हवाई अड्डे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खजुराहो और ग्वालियर ही पब्लिक यूज के लिए लाइसेंस प्राप्त थे। इसके बाद 9 सितंबर 2024 को रीवा हवाई अड्डे को 3सी, आईएफआर श्रेणी में लाइसेंस दिया गया। इसका वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को किया था। इसके बाद 23 दिसंबर 2024 को सतना हवाई अड्डे को भी 2बी, वीएफआर श्रेणी के तहत पब्लिक एरोड्रम के रूप में लाइसेंस प्राप्त हुआ है। ऐसा है दतिया हवाई अड्डे का एरिया यह सुविधाएं मिलेंगी लोगों को दतिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए टीवी, एफआईडीएस (फ्लाइट इनफॉर्मेशन डिसप्ले सिस्टम), पीए सिस्टम, रिजर्व लाउन्ज और वाई-फाई की सुविधा दी गई है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन केन्द्र में 1 अग्निशमन वाहन और 1 एम्बुलेंस भी तैनात की गई है। सतना और दतिया हवाई अड्डों का विधिवत लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा, इसके बाद इन हवाई अड्डों से आम यात्रियों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू होगा।


