गोविंदगढ़ में 51 कुंडीय श्री श्याम महायज्ञ का शुभारंभ:दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोविंदगढ़ कस्बे में गुरुवार को 51 कुंडीय श्री श्याम महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए। इस दौरान नगर में ‘श्याम नाम’ के जयकारे गूंज उठे। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चौमूं के NH-52 स्थित गोविंदगढ़ डिप्टी ऑफिस के सामने बनाए गए महायज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा में हाथी, घोड़े और शाही रथ शामिल थे, जो आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिली। महायज्ञ का आयोजन आचार्य पंडित महेश शास्त्री के सानिध्य में किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *