पठानकोट में नशे के ओवरडोज से युवक की मौत:साथी अस्पताल में भर्ती, घटना का वीडियो वायरल, बंमियाल सेक्टर का मामला

पठानकोट में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना से जुड़ा दो युवकों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे नशे की हालत में दिख रहे हैं। इनमें से एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला भारत-पाक सीमा से सटे बंमियाल सेक्टर का है। वायरल वीडियो में एक युवक जमीन पर लेटा हुआ दिख रहा है, जबकि दूसरा उठने की कोशिश कर रहा है लेकिन फिर से गिर जाता है। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यह वीडियो पठानकोट में काफी चर्चा में है। एक युवक की मौत, दूसरे का इलाज जारी वहीं घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आई और मृतक के स्थान पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है। पठानकोट के एसएमओ सुनील चंद ने बताया कि बंमियाल सेक्टर का रहने वाला एक युवक गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लाया गया था, जिसका इलाज चल रहा है। नशे की गंभीर समस्या को उजागर दूसरे युवक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह नशे की ओवरडोज से हुई है या नहीं। पंजाब सरकार भले ही राज्य को नशा मुक्त बनाने के लाख दावे करती हो, लेकिन ऐसी घटनाएं इन दावों की पोल खोल देती हैं। यह मामला एक बार फिर पंजाब में नशे की गंभीर समस्या को उजागर करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *