जशपुर में पिता ने बेटी को मार डाला:घर बनाने को लेकर हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से सिर किया हमला, गिरफ्तार

जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामटोली में घर बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक पिता ने अपनी 23 साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बिंदिया लकड़ा (23) आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी। बिंदिया अपने घर के पास नया मकान बनवा रही थी। उसने मकान की नींव खुदवा ली थी और निर्माण कार्य के लिए रेत भी मंगवाकर रखी थी। 18 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे पिता लौरेस लकड़ा (47) घर आया और बेटी से घर निर्माण के लिए ईंट-गिट्टी जल्द मंगवाने या फिर पैसे देने की बात कहने लगा। इसी बात पर पिता-बेटी के बीच बहस तेज हो गई। गुस्से में आकर लौरेस लकड़ा ने घर में रखी कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से बिंदिया के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बिंदिया की मौके पर ही मौत हो गई। बहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट इस मामले में मृतिका की बहन अनुषा लकड़ा (22) ने 18 फरवरी को नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि पिता लौरेस, बिंदिया और छोटा भाई गांव जामटोली स्थित मायके में रहते थे। हत्या का केस दर्ज बहन की रिपोर्ट के आधार पर नारायणपुर थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण सिर में गंभीर चोट बताया है।
आरोपी गिरफ्तार, टांगी जब्त पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता लौरेस लकड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। एएसपी बोले- पारिवारिक विवाद मर्डर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *