बगोदर| बगोदर प्रखंड अंतर्गत मुंडरो के बांध टोल में मां पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। यज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ 22 फरवरी को होगी। जबकि 26 फरवरी को शिव-पार्वती विवाह के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी ।महायज्ञ के दौरान प्रवचन का आयोजन होगा। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से कथावाचक और कथा वाचिका हरिदास शास्त्री व पुष्पा शास्त्री आमंत्रित किए गए हैं। वहीं यज्ञ में बतौर आचार्य हजारीबाग के दिलीप कुमार पांडे मौजूद रहेंगे। मुंडरोबान्ध टोला पूजा कमेटी के तत्वावधान में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है।


