गिरिडीह | जिले भर में चल रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड के तहत गावां प्रखंड के कहुआई गांव की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 45 महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठक कर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। साथ ही संकल्प लिया कि वे अपने पंचायत के सभी लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करेंगी, ताकि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ( बीपीएम), मल्टी-टास्किंग स्टाफ( एमटीएस) और पिरामल फाउंडेशन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


