महाकुंभ के लिए तीर्थयात्रियों के जत्था को बस से किया गया रवाना

भास्कर न्यूज | गिरिडीह अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में सनातन धर्म प्रेमियों का जत्था शुक्रवार को महाकुंभ के लिए बस से रवाना हुआ। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एडवोकेट फोरम के प्रांत अध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद ने बस को भगवा झंडा लहराकर और सामूहिक रूप से जय श्री राम , हर हर महादेव का जयघोष करते हुए रवाना किया। प्रयागराज महाकुंभ जाने वालों में अनिल गुप्ता, मदन सिंह, महेश सिंह, ज्योति साहा, बबन राय, रिया बैसखियार, बसंती देवी, विभा सिंह, रोमी सिंह आदि शामिल थे। मौके पर विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष रितेश पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, महामंत्री पंकज पांडेय, मंत्री कुंदन केशरी सहित अन्य लोग मौजूद थे। नित्यानंद प्रसाद ने कहा कि सभी यात्रियों के रहने खाने की मुफ्त सुविधा संघ से की गई है। महाकुंभ के प्रारम्भ से ही यात्रियों के लिए खाने रहने और कंबल की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी धर्म प्रेमी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *