कामडारा | थाना क्षेत्र के कोनसा पंचायत के अंतर्गत गांव अरहरा भादुर टोली की तेरह वर्षीय बच्ची डेबारी बरला बीती बुधवार से लापता है। इस मामले को लेकर डेबारी के पिता सोमरा बारला ने आज शुक्रवार को कामडारा थाना में एक आवेदन दे कर बताया कि उसकी बेटी बुधवार को करीब ग्यारह बजे अपने घर से बाहर निकल कर कहीं गई और अभी तक वापस नहीं लौटी है। घरवाले सभी नाते रिश्तेदार से संपर्क कर खोज बीन किए परंतु अब तक कुछ पता नहीं चला है। वहीं कामडारा पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।


