अकाउंटेंट है आरोपी प्रदीप, कस्तूरबा विद्यालय ​बिशुनपुर और चैनपुर में है प्रभार

भास्कर न्यूज|डुमरी खूंटी पुलिस ने संदीप टोप्पो हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। डुमरी के थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि प्रदीप कुजूर, पवन लकड़ा, रोनित कुजूर (तीनों आकाशी, पकड़ीटोली, डुमरी) और सुमन सागर कुजूर (केडेग, चैनपुर) को गुरुवार को गिरफ्तार कर खूंटी पुलिस अपने साथ ले गई है। खूंटी पुलिस ने संदीप टोप्पो हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक संदीप की पत्नी खुशबू तिर्की (सुंडील, रातू) और उसकी सहेली प्रिया कुमारी (दीवान टोली, बसिया) समेत प्रदीप कुजूर, पवन लकड़ा, रोनित कुजूर( तीनों आकाशी, पकड़ीटोली, डुमरी) और सुमन सागर कुजूर (केडेग, चैनपुर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त हॉकी स्टिक के साथ मोबाइल फोन, जैकेट, नगद 25500 रुपए, डिस्पोजल ग्लास, घड़ी का टूटा चेन और दो कार बरामद भी बरामद किया है। बता दें कि 17 फरवरी को कर्रा रांची रोड पर छाता नदी के पास अपराध कर्मियों ने हॉकी स्टिक और धारदार हथियार से मार कर संदीप टोप्पो की हत्या कर दी थी। हत्या के वक्त मृतक संदीप टोप्पो की पत्नी खुशबू तिर्की भी साथ थी। पुलिस अनुसंधान में यह बातें सामने आई है कि खुशबू तिर्की नेशनल लेबल कुश्ती प्लेयर थी। जो अनुबंध में डुमरी सहित गुमला के सभी कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कुश्ती ​िस​खाती थी। खुशबू की शादी संदीप टोप्पो से हुई थी। लेकिन स्कूल में आते जाते हुए कस्तूरबा स्कूल के एकाउंटेंट प्रदीप कुजूर से प्रेम हो गया। प्रदीप कुजूर अभी वर्तमान में कस्तूरबा विद्यालय बिशुनपुर और चैनपुर के प्रभार में है। प्रदीप का खुशबू के ससुराल आना जाना भी होने लगा। यह सबकुछ संदीप को नागवार लगा। संदीप ने अपनी पत्नी को नौकरी छोड़ने को कहा। दोनों में नोकझोंक होने लगी और खुशबू का झुकाव प्रदीप की ओर हो गया। प्रदीप और खुशबू ने संदीप को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। प्रदीप कुजूर ने चार लोगों को दो लाख में संदीप की हत्या की सुपारी दे दी थी। हत्या के दिन खुशबू की सहेली प्रिया लगातार खुशबू से बात कर लोकेशन लेकर प्रदीप कुजूर को दे रही थी। जिसके बाद प्रदीप कुजूर ने कर्रा रांची रोड पर छाता नदी के पास संदीप की कार रुकवाई। संदीप के साथ बैठकर दारू पीया और जब संदीप को ज्यादा नशा हो गया तो पांचों ने मिलकर संदीप को पहले हॉकी स्टिक से मारकर घायल कर दिया और फिर लगभग पंद्रह फीट दूर झाड़ियों के बीच संदीप का गला काटकर हत्या कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *