एक जगह रहने से बोझिल हो जाता है मन, इसलिए आउटिंग करें : हेमंत

भास्कर न्यूज | गुमला सांता पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर गुमला के स्कूली बच्चे ओरमांझी पार्क शैक्षणिक भ्रमण के लिए निकले। डायरेक्टर हेमंत कुमार, पूर्व वनपाल अन्थोनी लकड़ा, स्कूल की कोषाध्यक्ष जयमंती एक्का ने स्कूली बच्चों को रवाना किया। हेमंत ने कहा कि हमें आउटिंग करनी चाहिए। हम जब आउटिंग करते हैं, तो हम बाहर के वातावरण से बहुत कुछ सीखते हैं। एक जगह रहने से मन बोझिल हो जाता है। इसलिए घूमना चाहिए। घूमने से भी हम सीखते हैं। हर दिन सीखते हैं, इसलिए सांता पब्लिक स्कूल अपने बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराती है। एंथोनी लकड़ा ने कहा कि हम जब तक जीवित है सीखते रहते हैं। शिक्षा एक पूंजी है, जिसे कोई छीन नहीं सकता है। उन्होंने स्कूल के प्रयास को सराहा। जयमंती एक्का ने कहा कि एजुकेशन टूर से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। जब हम घर से बाहर निकलते हैं। तब हम सीखने लगते हैं। हम प्रत्येक चीजों से सीख सकते हैं, चाहे वह जानवर हो चाहे पेड़ पौधा ही क्यों ना हो। जसिंता बेक ने कहा कि किताबी ज्ञान के अलावा हमें प्रैक्टिकल ज्ञान बहुत जरूरी है। इसलिए स्कूल के द्वारा एजुकेशन टूट कराया जाता है। मौके पर रजनी सिन्हा, वीणा, मुस्कान, सुनीता एक्का, अंकिता कुमारी व नेहा थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *