भास्कर न्यूज | जामताड़ा जामताड़ा जिले के 77 टोला में आज भी बिजली सुविधा से वंचित है। आज भी यहां के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। इस आधुनिक युग में जब बिजली जीवन के लिए बेहद इंपॉर्टेंट है। ऐसे समय में विद्युतीकरण से वंचित गांवों के लोगों में मायूसी देखा जा सकता है। यहां के लोग बिजली नहीं होने के वजह से दूसरे गांव में जाकर मोबाइल चार्ज जैसी अन्य कार्य करते हैं। यहां के बच्चे शाम होने पर अब भी बैट्री से संचालित इलेक्ट्रॉनिक लाइट का इस्तेमाल कर पढ़ाई पूरी करते हैं। बाराटांड नया टोला गांव से अलग होकर एक अलग टोला बनाया गया। इस टोला में 40 से 55 घर बनाकर लोग निवास कर रहे हैं। विद्युत विभाग जामताड़ा जिले के 77 नया टोला का सर्वे किया है जहां बिजली नहीं पहुंची है। विभाग का दावा है कि जल्द ही इन टोला में विद्युतीकरण का कार्य जल्द पूरा कर विद्युतीकरण किया जाएगा। विद्युत से वंचित इन टोला में विद्युत पहुंचने के लिए 8 करोड़ 20 लाख रुपए के लागत से किया जाएगा। जिसमें विभाग को 2700 पोल जिला को प्राप्त हुआ है। अब तक 37 टोला में बिजली के पोल गाड़े गए हैं। मगर अब तक विद्युत बाहर नहीं हो सका है। तार एवं ट्रांसफार्मर नहीं होने के वजह से काम अधूरा पड़ा है। विभाग तार एवं ट्रांसफार्मर के इंतजार कर रही है। विभाग के अनुसार लगभग 1100 घरों के आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं, जहां विद्युतीकरण किया जाना है। बिजली से वंचित जामताड़ा के टोलों के नाम जामताड़ा के बाराटांड, सुरजूटांड टोला, हरलाटांड टोला, चालना नया टोला, सीमर नया टोला, बंगाली नया टोला, कूरता नया टोला, नारोडीह नया टोला, सबनपुर नया टोला, देबलबाड़ी नया टोला, नवाडीह नया टोला, कोरीडीह नया टोला, चम्पापूर नया टोला, सोनबाद नया टोला, भागाबांध नया टोला अब भी बिजली से वंचित हैं। प्रत्येक टोला में 15-25 घर है वहां विद्युतिकरण नहीं हुआ, यह नए टोले हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता विशाल आनंद ने बताया कि जिले के 77 टोला में विद्युतीकरण का कार्य नहीं हो पाया है जल्द ही इन नए टोला में विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ है। विभाग विद्युतीकरण की ओर तैयारी कर लिया है जल्द ही इन सभी टोला में विद्युतीकरण कर लिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग: जल्द मिले बिजली गोविंद मंडल राजेश दास एवं विकास मुर्मू ने बताया कि गांवों में बिजली की नहीं होने से परेशानी होती हैं। विभाग जल्द से जल्द तार और ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। स्थानीय निवासी राजेश दास ने कहा कि पोल तो लगा दिए गए, लेकिन जब तक तार और ट्रांसफार्मर नहीं आएंगे, तब तक कोई फायदा नहीं होगा। गांव की महिला सुनीता देवी ने कहा कि बिजली के बिना रात में परेशानी होती है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे। घरों में रोशनी की समस्या बनी हुई है। सरकार को जल्द समाधान करना चाहिए।


