मिठाई के कारखाने में 77 गैस सिलेंडर का स्टॉक:फर्म पर रसद विभाग ने मारा छापा; कार्रवाई से मचा हड़कंप

रसद विभाग ने जैसलमेर की फर्म धनराज राणमल भाटिया (DRB) के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। शहर की अचलवंशी कॉलोनी स्थित फर्म के कारखाने पर दबिश में विभाग ने भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। अचानक हुई कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। जिला रसद अधिकारी (DSO) रामसिंह मीणा ने बताया- इस मामले में निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक सिलेंडर मिलने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी सिलेंडरों को मौके पर ही जब्त कर लिया। नियमों की अनदेखी: सीमा से 15 गुना ज्यादा स्टॉक जिला रसद अधिकारी (DSO) रामसिंह मीणा ने बताया कि ‘घोटुवा’ मिठाई के लिए प्रसिद्ध DRB फर्म के कारखाने की जांच के दौरान वहां 77 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पाए गए। नियमानुसार, कोई भी व्यापारी अपने परिसर में अधिकतम 5 सिलेंडर या 100 किलो से अधिक गैस का भंडारण नहीं कर सकता। इस मामले में निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक सिलेंडर मिलने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी सिलेंडरों को मौके पर ही जब्त कर लिया। भारी पुलिस जाब्ते के बीच हुई कार्रवाई कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। गौरतलब है कि धनराज राणमल भाटिया जैसलमेर की पुरानी और नामी फर्म है, जिसकी शहर में कई प्रमुख स्थानों पर दुकानें संचालित होती हैं। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों का भंडारण सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिम भरा माना जा रहा है। विभाग अब इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्यवाही कर रहा है। नियमित अभियान का हिस्सा है कार्रवाई जिला रसद अधिकारी राम सिंह मीणा ने कहा-व्यापारियों को सुरक्षा मानकों और निर्धारित स्टॉक सीमा का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी फर्म को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितनी भी प्रतिष्ठित क्यों न हो। यह राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे नियमित जांच अभियान का हिस्सा है। नियम विरुद्ध गैस सिलेंडरों का भंडारण करने वालों के खिलाफ विभाग की यह सख्ती आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *