कपूरथला जेल में ड्रोन से गिराया नशा:तंबाकू, सिगरेट, लाइटर सहित अन्य सामान मिला, बैरक नंबर 3 से बरामद, केस दर्ज

कपूरथला मॉडर्न जेल परिसर के ऊपर देर रात करीब 11:30 बजे एक ड्रोन मंडराता देखा गया, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ड्रोन दिखने के बाद तुरंत सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। रात की तलाशी में ड्रोन नहीं मिला, लेकिन सुबह दोबारा अभियान चलाने पर सुरक्षा टावर नंबर 9 के पीछे बैरक नंबर 3 के पास से ड्रोन बरामद कर लिया गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कोतवाली हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रोन किसने और किस मकसद से जेल परिसर में भेजा था।
नशे के पदार्थ बरामद जेल प्रशासन के अनुसार, बरामद ड्रोन मिनी 255 कंपनी का भूरे रंग का है। इसके साथ टेप से कुछ सामान लिपटा हुआ था। जांच करने पर ड्रोन से एक पैकेट पत्ता छाप तंबाकू, मार्लबोरो गोल्ड एडवांस सिगरेट का एक पैकेट, मेड ब्रांड की फिल्टर सिगरेट के दो पैकेट, एक रेलिंग पेपर का पैकेट और पांच लाइटर बरामद किए गए। ड्रोन से जेल में भेजी सप्लाई मामले को लेकर मॉडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 17/18 की दरमियानी रात वह ड्यूटी पर तैनात थे और गश्त के दौरान उन्हें जेल की सीमा के ऊपर ड्रोन मंडराता दिखाई दिया, जिसे गिराने का प्रयास भी किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *