टीकाराम जूली बोले-मेरे पास आने वाली है ‘उदयपुर फाइल्स’:दावा- भाजपा का बड़ा मामला उजागर होगा, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

उदयपुर में ब्लैकमेलिंग-रेप के हाई प्रोफाइल मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा का नाम लेते हुए कहा कि जल्द उदयपुर फाइल्स आने वाली है। मामले को लेकर उदयपुर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन भी किया था। दरअसल, एक महिला नेता ने एक वकील पर ब्लैकमेलिंग और रेप का आरोप लगाया है। दावा है कि महिला का एआई से आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया था। सबसे पहले पढ़िए- क्या बोले जूली? बुधवार को जयपुर में नेता प्रतिपक्ष ने कहा- किसी ने उदयपुर फाइल्स देखी है‌? किसी ने देखी हो तो बताना, मेरे पास भी जल्द ही उदयपुर फाइल्स आ रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बड़ा मामला उजागर होगा। महिला ने रिपोर्ट में क्या बताया? पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को दर्ज रिपोर्ट में आरोपी महिला ने एडवोकेट पर आईटी एक्ट में कई आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले एक साल से आरोपी के ऑफिस में जूनियर के रूप में काम कर रही थी। आरोपी वकालत के काम और क्लाइंट्स से मिलने के लिए मुझे कार से ले जाता था। इस मामले में पुलिस ने एडवोकेट को 12 फरवरी को गिरफ्तार किया था। पंजाब के राज्यपाल से मिला परिवार 6 फरवरी को आरोपी की मां, पत्नी और उसके बेटे ने उदयपुर के सर्किट हाउस में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की। परिवार ने कहा कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की है। घर की महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने कटारिया को कहा कि एक नेता के इशारे पर यह सब हुआ है। वहीं, 17 फरवरी को आरोपी वकील को पुलिस ने एक अन्य मामले में प्रोडक्शन वारंट के तहत जेल से गिरफ्तार किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाए आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा- इस मामले के बाद शहर में भय एवं अविश्वास का वातावरण है। वकील के परिजनों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। वहीं, पूरे मोहल्ले के निर्दोष लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। राठौड़ ने कहा- पुलिस की मौजूदगी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घरों में तोड़फोड़ की गई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस विषय की भी जांच की जानी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *