राज्यवर्धन बोले- अलवर में 2200-करोड़ निवेश, जयपुर में डाटा-सेंटर जल्द:कहा- प्रदेश में राइजिंग राजस्थान से 8 लाख करोड़ की निवेश ग्राउंडिंग हुई

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान विधानसभा में कहा- राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सबमिट में 35 लाख करोड़ रुपए के MoU में से 8 लाख करोड़ रुपए की ग्राउंडिंग हो चुकी है। साथ ही HPCL पचपदरा रिफाइनरी के डाउनस्ट्रीम प्रोजेक्ट्स को भी गति दी गई है। पेट्रो जोन में 50 से अधिक उत्पाद निर्माण की दिशा में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अलवर में 2200 करोड़ रुपए का निवेश, जयपुर में डाटा सेंटर और मेडिकल संस्थान, धौलपुर, जोधपुर और सीकर में नई औद्योगिक इकाइयां शुरू हो रही हैं। सरकार घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेश, उत्पादन, निर्यात और रोजगार बढ़ाने के लिए नीतियों को तेजी से धरातल पर उतार रही है। औद्योगिक कॉरिडोर, नई औद्योगिक नीतियों, MSME प्रोत्साहन और राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सबमिट के निवेश के जरिए राज्य को देश का प्रमुख औद्योगिक और रोजगार केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने गुरुवार को उद्योग, निवेश, खेल और युवा सशक्तीकरण पर चर्चा के दौरान राज्य सरकार की कार्यशैली को नीति भी स्पष्ट, नीयत भी साफ परिणाम देता राजस्थान बताया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, रिजॉल्व मंत्र और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान ने विकास को कागजों से निकालकर क्रियान्वयन तक पहुंचाया है। राज्य में निवेश का मजबूत आधार तैयार किया गया है। राजस्थान आज देश के बड़े औद्योगिक नेटवर्क का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा- दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के पांच नोड, जामनगर-अमृतसर इकोनॉमिक कॉरिडोर का 640 किमी हिस्सा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 370 किलोमीटर और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लगभग 500 किमी हिस्से से राज्य को बड़ा लाभ मिल रहा है। लगभग ढाई लाख करोड़ रुपए की लागत वाली यह अवसंरचना भविष्य की औद्योगिक रीढ़ साबित होगी। दो वर्षों में 487 करोड़ रुपए का अनुदान दिया
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा- RIPS 2024 लागू करते समय स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिससे उद्योगों को तेजी मिली। उन्होंने बताया- जहां पिछली सरकार के अंतिम दो वर्षों में 487 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया था। वहीं वर्तमान सरकार ने दो सालों में 1600 करोड़ रुपए से अधिक बांटे। MSME पॉलिसी 2024 के तहत उद्योगों को 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान और 2 प्रतिशत अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। सिंगल विंडो सिस्टम की सेवाएं 88 से बढ़ाकर 181 कर दी गई हैं। अलवर में 2200 करोड़ का निवेश होगा शुरू
मंत्री ने कहा- सरकार ने 30 हजार स्वरोजगार आवेदन प्राप्त किए हैं। एक लाख नए उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य रखा है। खेल क्षेत्र में 1786 खिलाड़ियों को 40 करोड़ रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि दी गई और 186 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान ने 60 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि शूटिंग में 32 स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *