जालोर में पति ने पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद युवक ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में तीनों के शव पड़े हुए थे। दीवार और आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मामला भीनमाल थाना क्षेत्र के गांव दासपा में बुधवार रात करीब 11 बजे का है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। SHO राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- गुरुवार सुबह 6 बजे मंगलाराम पुरोहित (40) ने मर्डर की सूचना दी थी। मंगलाराम ने कहा था कि किसी ने उसकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे तो दाड़मी देवी (39), उसकी बेटी नीकू (10) और बेटा हितेश (7) के शव चारपाई पर पड़े थे। गला काटा, खून के छींटे दीवार पर लगे
पुलिस ने बताया तीनों की गला काटकर हत्या की गई थी। खून के छींटे दीवार पर लगे थे और आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। सख्ती से पूछताछ की तो पति ने गुनाह कबूला
मंगलाराम के हाथों पर खून के छींटे लगे हुए थे। ऐसे में पुलिस ने मंगलाराम से सख्ती से पूछताछ की तो वो रोने लगा और मर्डर करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। दादा के साथ सो रहा था एक बेटा बचा
मंगलाराम का बड़ा बेटा गोपाल (18) आंध्रप्रदेश में काम करता है, जबकि एक बेटा मुकेश (12) घटना की रात अपने दादा के साथ चाचा के घर में सो रहा था। जो कि घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर है। ऐसे में वह बच गया। मंगलाराम गांव में खेती करता था। उसकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। मंगलाराम के तीन लड़के और एक लड़की है। देखें घटना के बाद के PHOTOS ये खबर भी पढ़ें… प्रेग्नेंट महिला और 2 साल के बेटे की हत्या:तालाब में मिला मां का शव, बच्चे को जंगल में फेंका; 7 दिन से गायब थे
राजसमंद में गर्भवती महिला और उसके दो साल के बेटे की हत्या कर दी गई। महिला का शव गुरुवार सुबह 11 बजे तालाब में मिला है। वहीं पुलिस जंगल में बेटे के शव की तलाश कर रही है। मामला जिले के भीम थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें…


