राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की छापेमारी दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी है। यह छापेमारी रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम को अब तक 50 लाख रुपए कैश और 8 बैंक लॉकर मिले हैं। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, सबसे ज्यादा जयपुर में 26 ठिकानों पर टीमें जांच में जुटी हैं। उदयपुर, श्रीगंगानगर, करौली, कोटा, हिंडौन और मुंबई में भी रेस्टारेंट के ऑफिस व अन्य ठिकाने शामिल हैं। जयपुर के आमेर में होटल ताज और कूकस स्थित कुंदन वन पर सर्च किया जा रहा है। दोनों आलीशान होटल की प्रॉपर्टी कान्हा रेस्टोरेंट की है। बैंक अकाउंट और प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट की जांच आयकर विभाग को कार्रवाई के दौरान जो 8 लॉकर मिले हैं, उन्हें खुलवाकर उसके सामान का वैल्यूशन करवाया जाएगा। आयकर विभाग की टीमें बैंक अकाउंट, डिजिटल रिकॉर्ड, कैश लेनदेन और प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट की गहन जांच कर रही है। कई महत्वपूर्ण फाइल और इलेक्ट्रॉनिक डेटा भी जब्त किया है। अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। … इनकम टैक्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के कान्हा रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर छापेमारी:इनकम टैक्स की टीमों ने एक साथ रेड की, आयकर चोरी की आशंका में कार्रवाई राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार 33 अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने रेड की है। (पूरी खबर पढ़ें)


