राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी,मुकदमा दर्ज:कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा- इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए

राहुल गांधी को गोली मारने और कांग्रेस सांसदों के घर में घुसकर तोड़फोड करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कोटा के प्रेम नगर में रहने वाले राजसिंह आमेरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आमेरा खुद को करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता और बीजेपी कार्यकर्ता बताता है। धमकी का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस शहर व देहात जिलाध्यक्ष राखी गौतम, भानुप्रताप समेत कांग्रेस नेता एसपी ऑफिस पहुंचे> एसपी तेजस्वनी गौतम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उद्योगनगर थाने में परिवाद भी दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। राखी गौतम ने बताया- इस तरह की धमकी देने का मामला गंभीर है। धमकी देने वाला युवक खुद ही बता रहा है कि वह बीजेपी का कार्यकर्ता है। तो क्या बीजेपी के नेता कार्यकर्ताओं से इस तरह की धमकियां दिलवा रही है। इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। अब उस पर कड़ी कार्रवाई की मांग है। ताकि आगे से इस तरह की घटनाएं सामने न आए। वहीं, भानुप्रताप ने कहा- कोटा के युवक ने सोशल मीडिया पर जान की धमकी दी है, यह गंभीर बात है। आरोपी के खिलाफ दोनों जिलाध्यक्ष की तरफ से एफआईआर करवाई जाएगी। एसपी से मुलाकात हुई है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिला है। बीजेपी ने कहा- पार्टी से कोई संबध नहीं इधर, वीडियो को लेकर बीजेपी के शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- इस युवक से भाजपा का कोई संबध नहीं है। भाजपा अनुशासित और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम करने वाली पार्टी है। इस तरह की भाषा और आचरण हमारे नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने साफ किया है कि युवक पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *