नहर की ओर जाने वाली सड़क जर्जर जगह-जगह गड्ढों से राहगीर परेशान

जांजगीर | नहर से होते हुए सैनिक विहार कॉलोनी और चर्च की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग की सड़क इन दिनों बेहद बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे बड़े होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी रास्ते से होकर वे कॉलोनी बाजार तक पहुंचते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी रोज इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। – मोहन यादव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *