मगरकेला में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

भास्कर न्यूज | राजनगर अखिल विश्व गायत्री परिवार की वंदनीय माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजनगर प्रखंड अंतर्गत मगरकेला गांव में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में मगरकेला सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रद्धा-भक्ति के साथ हवन में आहुति दी। हवन के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को दीक्षा व गुरु मंत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर चार गर्भवती महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही 32 महिला, पुरुष व बच्चियों ने गायत्री परिवार की विधिवत दीक्षा ग्रहण की। प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने बताया कि गत वर्ष आयोजित गायत्री महायज्ञ में सम्मानित एक महिला को भागीरथी दिवस के अवसर पर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। इस महायज्ञ के दौरान शिशु का नामकरण संस्कार कर उसका नाम भागीरथ रखा गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खिचड़ी, सब्जी, खीर व चटनी का वितरण किया गया। महायज्ञ को सफल बनाने में गायत्री परिवार के जिला प्रमुख शंभूनाथ अग्रवाल, श्यामनारायण शर्मा, दिनेश सिंह, प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत, बसंती देवी सहित तिलक महतो (संगीत), सत्यवती महतो (प्रवाचक), दुर्गामणि गोप, बसंती गोप, विनीता गोप, दयामन्ति गोप व अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *