सरायकेला । जिले के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नाजिर तापस सरकार के आकस्मिक निधन से प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही कार्यालय परिसर में गहरा दु:ख व्याप्त हो गया। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सरायकेला परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तापस सरकार को कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और जिम्मेदार कर्मी बताते हुए कहा कि उनका निधन कार्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।


