बैठक में दिवंगत पुरोहितों को दी गई श्रद्धांजलि

सरायकेला। उत्कलीय पुरोहित समाज की महत्वपूर्ण बैठक मजनाघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में समाज के अध्यक्ष घासीराम सतपति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत हाल ही में दिवंगत हुए पुरोहित स्वर्गीय कृष्ण चंद्र पति एवं स्वर्गीय रामकृष्ण कवि की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी पुरोहितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि दोनों पुरोहित समाज के सम्मानित व समर्पित सदस्य थे, जिनकी कमी समाज को लंबे समय तक महसूस होगी। बैठक में समाज की एकजुटता बनाए रखने व पारंपरिक धार्मिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने पर भी चर्चा की गई। मौके पर नीलकंठ षाड़ंगी, पुलक सतपथी, विजय महापात्र, किशोर षाड़ंगी, चिरंजीवी महापात्र, ब्रह्मानंद महापात्र, मनोज पानी, चीकू सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *