आयुष मिशन के तहत दियाडीह में स्वास्थ्य शिविर लगा

भास्कर न्यूज | सरायकेला जिला आयुष चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को आयुर्वेद पद्धति से उपचार का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को ईचागढ़ व कुकुडू प्रखंड में राष्ट्रीय आयुष मिशन प्रायोजित वयोवृद्ध स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 281 मरीजों की जांच की गई। शिविर का विधिवत उद्घाटन स्थानीय वार्ड सदस्य द्वारा किया गया। शिविर में डॉ माखनलाल, डॉ गजाला, डॉ प्रभा सहित सहिया एवं योग प्रशिक्षकों की उपस्थिति रही। चिकित्सकों ने बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित कीं। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योगाभ्यास के महत्व पर भी प्रकाश डाला। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमारी ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिले के अन्य सभी प्रखंडों में भी चरणबद्ध तरीके से शिविर लगाकर लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *